बांग्लादेश में एयरफोर्स का एक विमान स्कूल पर क्रैश हो गया 19 लोगों की मौत

ढाका के उत्तरा इलाके में स्थित माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज के कैंपस में सोमवार को बांग्लादेश एयर फोर्स का एक ट्रेनिंग जेट क्रैश हो गया, जिससे कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए। घायलों में बच्चे और वयस्क दोनों शामिल हैं। इन्हें जलन और अन्य चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा उस वक्त हुआ जब स्कूल में नियमित कक्षाएं और परीक्षाएं चल रही थीं। दुर्घटनास्थल से आए वीडियो में स्कूल कैंपस के लॉन से आग और घना काला धुआँ उठता दिखा, जिसे देखने के लिए लोग दूर से खड़े थे।
फर्राटा भरते जेट ने स्कूल भवन के एक हिस्से को टक्कर मारी। घटना के तुरंत बाद दमकल और बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।

मिलिट्री के प्रवक्ता के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त जेट बांग्लादेश एयर फोर्स का एफ-7 बीजीआई ट्रेनर एयरक्राफ्ट था। घायलों में कई छात्र शामिल हैं, जिनमें से कई को जलन की चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बचावकर्मियों और स्कूल स्टाफ ने तिपहियों रिक्शा व अन्य किसी भी उपलब्ध साधन से घायलों को अस्पताल पहुँचाया।

बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मुहम्मद युनुस ने इस हादसे को “अपूरणीय क्षति” करार देते हुए पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव मदद और हादसे की पूरी जाँच का आश्वासन दिया है।

पिछले महीने ही भारत के अहमदाबाद में एक एयर इंडिया विमान मेडिकल कॉलेज से टकरा गया था, जिसमें 241 यात्रियों और चालक दल के साथ-साथ जमीन पर 19 लोगों की मौत हुई थी।

Share your love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *