बीएमडब्ल्यू की सबसे सस्ती कार भारत में लॉन्च:BMW 2 सीरीज ग्रैन कूपे में ट्रेक्शन कंट्रोल और लेवल-2 एडास जैसे सेफ्टी फीचर्स

बीएमडब्ल्यू इंडिया ने 17 जुलाई 2025 को नई जनरेशन की 2-सीरीज़ ग्रैन कूपे लॉन्च की है। कंपनी की लाइनअप में यह अब तक का सबसे सस्ता मॉडल है, जिसकी शुरुआती कीमत 46.9 लाख भारतीय रुपये तय की गई है।

यह कार दो वेरिएंट्स—218एम स्पोर्ट और 218एम स्पोर्ट प्रो—में उपलब्ध है। इसमें 1.5 लीटर का 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 140 एचपी पावर और 220 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार 0 से 100 किमी/घंटा स्पीड सिर्फ 8.6 सेकंड में पकड़ सकती है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 225 किमी/घंटा है।

इसमें लेवल-2 ADAS, 6 एयरबैग, 360° कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसी आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं मौजूद हैं। डिजाइन में शार्क नोज़, ब्लैक किडनी ग्रिल, एलईडी हेडलाइट, 18 इंच अलॉय व्हील्स और फ्रेमलेस डोर्स दिए गए हैं।

इंटीरियर की बात करें तो इसमें 10.7 इंच का टचस्क्रीन, 10.24 इंच डिजिटल डिस्प्ले, हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, 12 स्पीकर वाला हर्मन कार्डन साउंड सिस्टम और 430 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।

यह कार भारतीय बाजार में मर्सिडीज़-बेंज़ की ए-क्लास से टक्कर लेगी।

Share your love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *