सिडनी से हॉबार्ट जा रही वर्जिन ऑस्ट्रेलिया की उड़ान में मध्य हवा में आग लग गई

वर्जिन ऑस्ट्रेलिया की एक फ्लाइट ने होबार्ट में सुरक्षित लैंडिंग की, जब क्रू मेंबर्स ने विमान के उतरते समय ऊपरी सामान रखने की जगह (ओवरहेड लॉकर्स) में लगी आग को बुझाया।

सिडनी से होबार्ट जा रही फ्लाइट VA1528 सोमवार सुबह 9 बजे के करीब होबार्ट पहुंच रही थी, तभी लैंडिंग से लगभग 10 मिनट पहले यात्रियों ने धुएँ की गंध महसूस की।

यात्रियों के अनुसार, क्रू ने ऊपर के कंपार्टमेंट को खोला तो देखा कि वहाँ रखी एक लिथियम बैटरी में आग लगी थी। कई यात्रियों ने बताया कि लॉकर्स के खोलते ही उसमें से लपटें निकलती दिखीं। विमान के होबार्ट एयरपोर्ट पर उतरने के बाद एयरपोर्ट की आग बुझाने वाली टीम मौके पर पहुंची।

केबिन क्रू ने पहले विमान में मौजूद फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन उसमें सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने वहां पानी डालकर आग को काबू किया। एक यात्री ने बताया कि आग का पता चलते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया और कई लोग अपनी सीटों से कूद पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फ्लाइट अटेंडेंट्स ने यात्रियों को इस घटना का वीडियो न बनाने के लिए कहा।

एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद फायरफाइटर्स विमान में चढ़े और धुँआ छोड़ रही बैटरी वाला बैग बाहर निकाला।
होबार्ट एयरपोर्ट के सीओओ मैट कॉकर ने बताया कि एक व्यक्ति को धुँएं के असर के चलते पैरामेडिक्स ने देखा।

“सिडनी वापस जाने वाली वर्जिन की उड़ान फिलहाल विलंबित है, लेकिन बाकी सभी उड़ाने सामान्य रूप से चल रही हैं,” उन्होंने बताया।

वर्जिन ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, फ्लाइट और केबिन क्रू की भी सुरक्षा जांच कराई गई और सभी को फिट घोषित किया गया।
“यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम अपनी टीम और एयर सर्विसेस ऑस्ट्रेलिया के अग्निशमन कर्मियों की त्वरित और पेशेवर प्रतिक्रिया के लिए आभारी हैं,” कंपनी के प्रवक्ता ने कहा।

घटना के नजदीक सीटों पर बैठे यात्रियों से कंपनी का कस्टमर केयर सेंटर संपर्क कर रहा है।

विमान (VH-YFY) की फिलहाल जांच हो रही है और सिडनी लौटने के लिए एक नया विमान उपलब्ध कराया जा रहा है

Share your love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *