दक्षिण कोरिया में बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 14 लोगों की मौत हुई है

दक्षिण कोरिया में मूसलधार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण कोरिया के आपदा प्रबंधन कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आकर 12 लोग लापता हैं। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

एक वीडियो फुटेज में भूस्खलन से प्रभावित गापयोंग शहर के लोग कीचड़ से भरे हुए रास्तों से टूटे हुए पुल को पार करते हुए राहत शिविर की ओर जाते हुए दिख रहे हैं। शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो फुटेज के अनुसार, दक्षिण को चुंगचियोन क्षेत्र में भूस्खलन के बाद एक पूरा गांव मिट्टी और मलबे में दब गया है।

Share your love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *